संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

प्रतिनिधि, जारी गुमला जिले के जारी थाना क्षेत्र के सिकरी गांव में सोमवार को सनसनी फैल गयी, जब 58 वर्षीय मोख्तार खान का शव कर्बला टोंगरी स्थित आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला. ग्रामीणों ने शव को उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में गले पर प्लास्टिक की रस्सी का निशान पाया गया है. घटनास्थल से रस्सी और अन्य साक्ष्य जब्त किये गये हैं. परिजनों ने बताया कि मोख्तार खान मुर्गी और मवेशियों का कारोबार करता था और घटना से एक दिन पहले उसकी जेब से 12 हजार रुपये गायब हो गये थे, जिससे वह तनाव में था. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >