Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में ठंड को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का क्या है पूर्वानुमान, इन 10 जिलों का इतना रहेगा न्यूनतम तापमान, ये है लेटेस्ट अपडेट
Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड के तापमान में उतार चढ़ाव के बीच ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. रांची के मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य के 10 जिलों का न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस रह सकता है. राजधानी का तापमान नौ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
Amritsar: Locals warm themselves near a bonfire on a cold winter morning, in Amritsar, Monday, Dec. 14, 2020. (PTI Photo)(PTI14-12-2020_000069B)
Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड के तापमान में उतार चढ़ाव के बीच ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. रांची के मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य के 10 जिलों का न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस रह सकता है. राजधानी का तापमान नौ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है.
सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रविवार को 11 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान था. करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी. अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ कर 25.2 डिग्री पर रुका.
मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि अगले चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. कुछ जिलों का न्यूनतम तापमान नीचे जा सकता है. खासकर कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, पलामू व गढ़वा का न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. झारखंड के कई जिलों में शनिवार को ओलावृष्टि हुई. इसके साथ ही बारिश हुई. रविवार को आसमान साफ रहा. रविवार को सुबह में कहीं-कहीं कोहरा छाया रहा.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।