Weather Update : झारखंड में रक्षा बंधन के उल्लास के बीच इन जिलों में होने वाली है बारिश, वज्रपात की भी आशंका

झारखंड की राजधानी रांची, चतरा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, एवं कोडरमा में आज बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. इस दौरान मेघ गर्जन होगा और वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है.

Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : झारखंड में रक्षा बंधन पर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अभी मौसम सुहाना है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो से तीन घंटे में रांची, गुमला, चतरा समेत कई अन्य जिलों में मौसम बदल जायेगा. बारिश के दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है. 23 अगस्त को भी कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

झारखंड में कुछ ही घंटे में मौसम बदलने वाला है. सुबह से तेज धूप थी. इससे गर्मी का अहसास हो रहा था. दोपहर के बाद मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. फिलहाल खुशनुमा मौसम है. हवाएं चल रही हैं. इससे लोगों को राहत मिल रही है. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें, तो आज रक्षा बंधन को रांची समेत कई जिलों में बारिश होगी.

Also Read: मौसम का मिजाज : झारखंड में आज कहां-कहां होगी बारिश, Sawan के आखिरी दिन कैसा रहेगा मौसम, ये है पूर्वानुमान

झारखंड की राजधानी रांची, चतरा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, एवं कोडरमा में आज बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. इस दौरान मेघ गर्जन होगा और वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. ऐसे में घरों से बाहर निकलने वक्त सावधान रहें और सुरक्षित स्थान पर ही रहें.

Also Read: Weather Forecast : झारखंड में कब तक सक्रिय रहेगा Monsoon, Sawan की अंतिम सोमवारी को आज कहां होगी भारी बारिश

झारखंड में पिछले दो दिनों से मानसून कमजोर है. हालांकि, इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. सबसे अधिक बारिश खूंटी के तोरपा में करीब 17 मिमी के आसपास हुई. मौसम केंद्र के अनुसार, 27 अगस्त तक मौसम में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है. 22 और 23 को कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: झारखंड की इस Jail में अनोखी पहल, खुलेंगे शिक्षा के द्वार, उच्च शिक्षा के साथ Computer में दक्ष होंगे बंदी

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >