Jharkhand Weather Forecast : पश्चिमी विक्षोभ का असर, झारखंड के इन जिलों में बारिश के आसार, वज्रपात की भी आशंका, मौसम वैज्ञानिकों का ये है पूर्वानुमान

Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 और 21 मार्च को झारखंड के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर हो सकता है. 20 मार्च को राज्य के उत्तरी, दक्षिणी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन एवं वज्रपात हो सकता है. 21 मार्च को राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ-साथ वज्रपात की आशंका है. इस दौरान बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में आज शनिवार को मौसम सुबह से साफ है. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज रांची में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है. रांची, खूंटी, बोकारो, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग और रामगढ़ में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है. इस दौरान बारिश के भी आसार हैं.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी, मौसम वैज्ञानिकों का ये है पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर 20 और 21 मार्च को हो सकता है. इससे मौसम में बदलाव दिखेगा. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है. इसलिए घर से निकलने से पहले सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है.

Also Read: रांची में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के सभी तीन दोषियों को उम्र कैद, पोक्सो कम चिल्ड्रेन के विशेष कोर्ट ने सुनाई सजा

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >