Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कब से मिल रही है ठंड से राहत, इस तारीख से बदल रहा है मौसम का मिजाज, पढ़िए क्या है पूर्वानुमान

Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड में शीतलहर का असर दिख रहा है. राजधानी रांची के अलावा कई जिलों में न्यूनतम तापमान गिर गया है. इससे ठंड बढ़ी हुई है. रांची के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पांच फरवरी से मौसम का मिजाज बदल सकता है. बादल छाये रह सकते हैं. हल्की बारिश भी हो सकती है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा. पांच फरवरी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. राजधानी के शहरी क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. वहीं, कांके का न्यूनतम तापमान दो डिग्री और मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के इन जिलों में गर्जन के साथ होगी बारिश, घर से निकलते वक्त रहें सावधान, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का क्या है पूर्वानुमान

झारखंड में शीतलहरी जारी है. इससे ठंड में कमी महसूस नहीं हो पा रही है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार भी फिलहाल ठंड से राहत की संभावना नहीं है. मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पांच फरवरी से मौसम का मिजाज बदल सकता है. बादल छाये रह सकते हैं. हल्की बारिश भी हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड का मौसम आज कैसा रहेगा, ठंड से कब मिलेगी राहत, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का क्या है पूर्वानुमान

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >