Jharkhand Breaking News Updates : अहमदाबाद से रांची के लिए 15 जुलाई से शुरू होगी विमान सेवा

Jharkhand Breaking News LIVE Updates : गुजरात के अहमदाबाद शहर से रांची के लिए 15 जुलाई से विमान सेवा शुरू होने जा रही है. विमान रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अहमदाबाद से पटना होते हुए रांची के लिए उड़ान भरेगा. शाम 3:00 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरकर विमान 5:20 बजे पटना पहुंचेगा. यहां से 6:10 बजे रवाना होगा और शाम 7:05 बजे रांची पहुंच जायेगा. इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट रांची से रात 8:05 बजे उड़ान भरकर रात 10:05 बजे सीधे अहमदाबाद चली जायेगी. पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-49 पर मटिहाल पुलिया के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. एक अनियंत्रित मारुति कार ट्रेलर के नीचे घुस गयी. इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. झारखंड की राजधानी रांची में स्थित राजस्थान कलेवालय के संचालक ने आत्महत्या कर ली है. कांके रोड स्थित होटल राजस्थान कलेवालय का संचालक कौशल शर्मा अविवाहित था. उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. बताया गया है कि परिजन कौशल शर्मा को लेकर लालपुर स्थित ऑर्किड अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी है. डॉक्टरों ने कौशल को मृत घोषित कर दिया. झारखंड के एक-एक जिले की अपडेट खबर के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

Live Updates
10:15 PM. 10 Jul 20 10:15 PM. 10 Jul

13 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मॉनसून

मॉनसून 13 जुलाई से फिर सक्रिय होगा. 13 से 16 जुलाई तक राज्य के मध्य (रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, गुमला, हजारीबाग) और पलामू प्रमंडल में इसका ज्यादा असर हो सकता है. इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश और वज्रपात का भी पूर्वानुमान मौसम विभाग ने किया है. इसके बाद मॉनसून के एक-दो दिनों के लिए कमजोर पड़ने की संभावना है.

9:22 PM. 10 Jul 20 9:22 PM. 10 Jul

अहमदाबाद से रांची के लिए 15 जुलाई से शुरू होगी विमान सेवा

गुजरात के अहमदाबाद शहर से रांची के लिए 15 जुलाई से विमान सेवा शुरू होने जा रही है. विमान रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अहमदाबाद से पटना होते हुए रांची के लिए उड़ान भरेगा. शाम 3:00 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरकर विमान 5:20 बजे पटना पहुंचेगा. यहां से 6:10 बजे रवाना होगा और शाम 7:05 बजे रांची पहुंच जायेगा. इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट रांची से रात 8:05 बजे उड़ान भरकर रात 10:05 बजे सीधे अहमदाबाद चली जायेगी.

9:22 PM. 10 Jul 20 9:22 PM. 10 Jul

गढ़वा में वज्रपात

गढ़वा जिला के मझिआंव थाना क्षेत्र के बुढिखाड़ गांव में शुक्रवार को वज्रपात से एक व्यक्ति घायल हो गया. वज्रपात में घायल भरत यादव के 20 वर्षीय पुत्र लवकेश यादव को मझिआंव रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया.

9:22 PM. 10 Jul 20 9:22 PM. 10 Jul

पीएलएफआइ का पूर्व एरिया कमांडर देव सिंह मुंडा रांची अनगड़ा से गिरफ्तार

झारखंड की राजधानी रांची से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के पूर्व एरिया कमांडर देव सिंह मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे अनगड़ा क्षेत्र से पकड़ा है.

9:22 PM. 10 Jul 20 9:22 PM. 10 Jul

बहरागोड़ा में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत

पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-49 पर मटिहाल पुलिया के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. एक अनियंत्रित मारुति कार ट्रेलर के नीचे घुस गयी. इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.

6:45 PM. 10 Jul 20 6:45 PM. 10 Jul

रातू रोड में साइकिल चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद

रांची के रातू रोड में शुक्रवार को एक साइकिल की चोरी हो गयी. इस साइकिल चोर की तस्वीर वहां एक दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है.

6:45 PM. 10 Jul 20 6:45 PM. 10 Jul

गढ़वा में प्रखंड कर्मचारी रिश्वत लेेते गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो ने गढ़वा के बिशुनपुर प्रखंड में कार्यरत एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. प्रखंड कर्मचारी दिलीप बैठा को पलामू एसीबी की टीम ने नगरउंटारी स्थित आवास से गिरफ्तार किया है.

6:52 PM. 10 Jul 20 6:52 PM. 10 Jul

रांची में महिला और 3 साल की बच्ची को बंधक बनाकर डकैती

राजधानी रांची में एक महिला और उसकी 3 साल की बच्ची को बंधक बनाकर एक मकान में डकैती का मामला सामने आया है. रातू थाना क्षेत्र के कमड़े में गुरुवार की रात करीब ढाई बजे 5-7 अज्ञात नकाबपोश ने डाका डाला. ये लोग मोबाइल, एटीएम कार्ड, नकदी, जेवर व अन्य कीमती सामान ले गये. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शिवनगर कमड़े में विजय गुप्ता की पत्नी नेहा गुप्ता और बेटी को बंधक बनाकर डकैती को दिया अंजाम. राजधानी रांची से जुड़ी हर News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

6:45 PM. 10 Jul 20 6:45 PM. 10 Jul

रांची में सड़क दुर्घटना, दो घायल

रांची में सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये हैं. शुक्रवार को हरमू के सहजानंद चौक पर दुर्घटना हुई.

6:45 PM. 10 Jul 20 6:45 PM. 10 Jul

रांची में लोगों ने चोर को बांधकर पीटा, पुलिस को चकमा देकर भागा चोर

रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में स्थित पिस्का मोड़ के दयाल नगर में गुरुवार की रात चोरी करते एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया. उसे पहले बांधकर पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. यह चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

3:27 PM. 10 Jul 20 3:27 PM. 10 Jul

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में स्थित राजस्थान कलेवालय के संचालक ने आत्महत्या कर ली है. कांके रोड स्थित होटल राजस्थान कलेवालय का संचालक कौशल शर्मा अविवाहित था. उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. बताया गया है कि परिजन कौशल शर्मा को लेकर लालपुर स्थित ऑर्किड अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी है. डॉक्टरों ने कौशल को मृत घोषित कर दिया. झारखंड के एक-एक जिले की अपडेट खबर के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News LIVE Updates : गुजरात के अहमदाबाद शहर से रांची के लिए 15 जुलाई से विमान सेवा शुरू होने जा रही है. विमान रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अहमदाबाद से पटना होते हुए रांची के लिए उड़ान भरेगा. शाम 3:00 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरकर विमान 5:20 बजे पटना पहुंचेगा. यहां से 6:10 बजे रवाना होगा और शाम 7:05 बजे रांची पहुंच जायेगा. इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट रांची से रात 8:05 बजे उड़ान भरकर रात 10:05 बजे सीधे अहमदाबाद चली जायेगी. पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-49 पर मटिहाल पुलिया के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. एक अनियंत्रित मारुति कार ट्रेलर के नीचे घुस गयी. इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. झारखंड की राजधानी रांची में स्थित राजस्थान कलेवालय के संचालक ने आत्महत्या कर ली है. कांके रोड स्थित होटल राजस्थान कलेवालय का संचालक कौशल शर्मा अविवाहित था. उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. बताया गया है कि परिजन कौशल शर्मा को लेकर लालपुर स्थित ऑर्किड अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी है. डॉक्टरों ने कौशल को मृत घोषित कर दिया. झारखंड के एक-एक जिले की अपडेट खबर के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >