भरनो. केंद्र सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं के सोशल ऑडिट को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार भरनो में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में पंचायत सेवकों, रोजगार सेवकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, स्वयंसेवकों व मुखियाओं ने भाग लिया. मौके पर प्रशिक्षक प्रवेश मिश्रा व मोहम्मद इजरायल द्वारा बताया गया प्रखंड में तीन नवंबर को पंचायत स्तर पर केंद्र द्वारा दिये जाने वाले वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन का सोशल ऑडिट के संबंध में जानकारी दिया. बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा ग्रामीण इलाके में कुछ ऐसे वृद्ध हैं. जिनकी उम्र 70 से 75 वर्ष से भी अधिक है. लेकिन दस्तावेज के अभाव में वे पेंशन से वंचित हैं. ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनका पेंशन बनवाने में मदद करें. मौके पर मुखिया रश्मि लकड़ा, पूजा कुमारी, बिनीता, बासुदेव रॉय, परवन लकड़ा, रमाकांत मिश्रा, पूनम कुमारी सहित विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी सेविका आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
