गुमला में अपराधियों ने बाइक समेत युवक को जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

गुमला : गुमला जिले से 25 किमी दूर घाघरा प्रखंड मुख्यालय के रिहायशी इलाका चांदनी चौक के पास बीती रात करीब 12:00 बजे अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को बाइक के साथ जिंदा जला दिया. इसके बाद पत्थर से सिर को कुचल दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दुर्जय पासवान से जानिए पूरा मामला.

नशेड़ियों के भय से लोग घरों में दुबके रहे

पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है. घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 11:30 से 12:00 बजे हो-हल्ला की आवाज सुनाई पड़ रही थी. इसके बावजूद घाघरा में नशेड़ी युवकों के भय से ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबके रहे. सुबह में लोगों ने देखा कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है. इसके साथ ही एक बाइक भी जली हुई है. इतना ही नहीं, उसके शव को पत्थर से कुचला भी गया है.

चोरी की है जली हुई बाइक

शनिवार रात 9:00 बजे फल विक्रेता विनय साहू की दुकान चांदनी चौक से बाइक चोरी हो गयी थी. युवक के साथ जलाई गई बाइक विनय साहू की बतायी जा रही है. बाइक चोरी की सूचना रात में ही पुलिस को विनय ने दे दिया था. घटना के बाद से पूरे इलाके में भय का माहौल है.

मामले की जांच कर रही पुलिस

थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू ने बताया कि उन्हें जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बाइक जब्त कर ली गई है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Panchayatnama

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >