पालकोट से महिपाल सिंह की रिपोर्ट
पालकोट. भारी बारिश के बीच पालकोट प्रखंड के टेंगरिया व टेंगरिया खास में दो ग्रामीणों का खपैरल मकान गिर गया. टेंगरिया में सुकरा उरांव व टेंगरिया खास में राजेश उरांव का खपरैल मकान गिर गया. दोनों ग्रामीण पेशे से कृषक हैं. बरसात के मौसम में खेतीबारी करते हैं और अन्य दिनों मजदूरी करते हैं.
मकान गिरने के बाद दूसरे के घर में शरण
भारी बारिश के बीच घर गिरने के बाद दोनों किसान अपने परिवार के साथ दूसरे के घर पर शरण लिये हुए हैं.
आर्थिक मदद की गुहार
प्रभावित किसानों ने प्रखंड प्रशासन से अपने घर को बनवाने के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगायी है.
