गुमला: CM हेमंत के पुतला दहन कार्यक्रम में बवाल, प्रदर्शनकारी और पुलिस भिड़े, BJP नेता हिरासत में

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर छात्रों का गुस्सा भड़क उठा. गुमला में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया, जिसके बाद तनाव की स्थिति बन गई. इस हंगामे में BJP नेता भी हिरासत में लिए गए.

गुमला: झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC-CGL) समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं पर सरकार के निर्णयों और अदालती फैसलों के विरोध में शनिवार को गुमला में बड़ा हंगामा हुआ. छात्र शक्ति मंदिर के पास प्रदर्शन कर रहे छात्रों और भाजपा नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसके बाद थाने में घंटों तनाव का माहौल बना रहा.

बिना अनुमति प्रदर्शन, पुलिस ने जब्त किया पुतला

भाजपा एसटी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र लाल उरांव के नेतृत्व में छात्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंकने के लिए जुटे थे. कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मुख्यमंत्री का पुतला अपने कब्जे में ले लिया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हुई.

ये भी पढ़ें: झारखंड में बनेगा तीसरा मोर्चा, JMM और BJP दोनों के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे सूर्य सिंह बेसरा

थाने के बाहर प्रदर्शन, दो घंटे तक बना रहा तनाव

पुलिस जब प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र लाल उरांव को हिरासत में लेकर वाहन से ले जाने लगी, तो उग्र छात्रों ने पुलिस वाहन को रोकने का प्रयास किया. हालांकि, पुलिस किसी तरह स्थिति संभालते हुए उन्हें थाना ले आई. इसके बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित छात्र भी थाने के बाहर जुट गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. छात्रों ने आरोप लगाया कि बार-बार उठ रहे परीक्षा विवादों से अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका है. लगभग दो घंटे तक चले हंगामे और वार्ता के बाद पुलिस ने देवेंद्र लाल उरांव को छोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: मतदाता सूची में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग सख्त, गलत मैपिंग पर अधिकारी होंगे जवाबदेह



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >