सदर अस्पताल गुमला का किया साप्ताहिक निरीक्षण गुमला. जिला ग्रामीण विकास शाखा, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन ने शुक्रवार को सदर अस्पताल गुमला का साप्ताहिक निरीक्षण किया. निरीक्षण दल ने ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, सर्जिकल वार्ड और किचन का जायजा लिया. इस दौरान पाया गया कि शाम 4.15 बजे तक 10 सामान्य और तीन सी-सेक्शन प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न हुए. अस्पताल के विभिन्न वार्डों में कुल 253 मरीज भर्ती थे, जबकि ओपीडी में 541 मरीजों का निबंधन और 15 आयुष्मान कार्ड जारी किये गये. मरीजों व परिजनों ने अस्पताल की सेवाओं पर संतुष्टि जाहिर की. निरीक्षण में पाया गया कि एंबुलेंस सेवा द्वारा 127 मरीजों को अस्पताल लाया गया और दो गंभीर मरीजों को रिम्स रेफर किया गया. अस्पताल में 590 प्रकार की दवाएं उपलब्ध पायी गयीं. हालांकि जन औषधि केंद्र बंद मिला. डायग्नोस्टिक सेवाओं के तहत 21 एक्स-रे और नौ सीटी स्कैन किये गये. पदाधिकारी ने उपस्थिति पंजी की जांच के दौरान अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया. सुरक्षा के लिहाज से 46 सीसीटीवी कैमरे कार्यरत मिले. अधिकारियों ने किचन में सफाई बढ़ाने, सर्जिकल वार्ड के बाहर लेटे मरीजों को अंदर शिफ्ट करने और पूरे परिसर को गंध मुक्त व स्वच्छ रखने का निर्देश दिया. इसके अलावा एनआरसी में भर्ती 17 बच्चों को दिये जा रहे पौष्टिक आहार और मानसिक ओपीडी में पहुंचे 23 मरीजों के उपचार की भी समीक्षा की गयी.
अनुपस्थित कर्मियों से मांगा गया स्पष्टीकरण
सदर अस्पताल गुमला का किया साप्ताहिक निरीक्षण
