बोंगालोया से 30 हजार घनफीट बालू जब्त

बोंगालोया से 30 हजार घनफीट बालू जब्त

बसिया. जिला टास्क फोर्स (खनन) गुमला ने शुक्रवार को बसिया अंचल अंतर्गत मौजा बोंगालोया टंगरा समेत आसपास के क्षेत्रों में औचक जांच सह छापेमारी अभियान चलाया. एसडीओ बसिया जयवंती देवगम के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में अंचलाधिकारी बसिया, जिला खनन पदाधिकारी गुमला विभूति कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. अभियान के क्रम में बोंगालोया में गैरमजरूआ आम भूमि पर लगभग 30 हजार घनफीट बालू का भंडारण पाया गया. जांच के क्रम में यह बात सामने आयी कि उक्त स्थल पर किसी प्रकार का वैध घाट बंदोबस्ती अथवा भंडारण अनुज्ञप्ति उपलब्ध नहीं है. टास्क फोर्स ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त भंडारित बालू को जब्त कर लिया. स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि अवैध उत्खनन व भंडारण कार्य में लगभग 10 व्यक्ति संलिप्त हैं. इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल सरकारी राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि राष्ट्रीय संपत्ति का भी क्षरण हो रहा है. अवैध बालू भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों व संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >