Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में 46 हजार के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, होम कोरेंटिन का उल्लंघन करने पर रांची में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Coronavirus In Jharkhand Update :झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1160 नये मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 46,053 हो गयी है. वहीं, 758 लोग कोराेना से ठीक भी हुए हैं. इस तरह से राज्य में अब तक 30,523 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं. गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिला में 3 लोगों की मौत हुई है. इस तरह से राज्य में कोरोना से 441 लोगों की मौत हो चुकी है. कोविड-19 के शर्तों के उल्लंघन करने पर रांची जिला प्रशासन ने रांची के डंगरा टोली स्थित रिलायंस मार्ट को सील कर दिया है. दूसरी ओर, होम कोरेंटिन का उल्लंघन करने के आरोप में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत रांची जिला अंतर्गत तुपुदाना थाना क्षेत्र के 3 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…

Live Updates
4:06 AM. 4 Sept 20 10:36 PM. 3 Sept

1160 नये कोरोना संक्रमित मिले झारखंड में

गुरुवार को पिछले 24 घंटे में झारखंड में कोरोना के 1160 नये मामले मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना संक्रमतों की कुल संख्या 46,053 पहुंच गयी है. गुरुवार को मिले 1160 नये काेरोना संक्रमितों में से बोकारो जिला में 135, चतरा में 12, दुमका में 4, पूर्वी सिंहभूम में 328, गढ़वा में 8, गिरिडीह में 142, गोड्डा में 6, गुमला में 17, जामताड़ा में 1, खूंटी में 49, कोडरमा में 44, लातेहार में 9, पाकुड़ में 2, पलामू में 31, रांची में 260, साहिबगंज में 11, सरायकेला में 81 और पश्चिमी सिंहभूम जिला में 17 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं.

कोरोना से 758 लोग हुए ठीक

झारखंड में एक दिन में 758 लोग स्वस्थ हुए हैं. इसके तहत बोकारो जिला में 68, चतरा में 11, दुमका में 171, पूर्वी सिंहभूम में 193, गिरिडीह में 82, गढ़वा में 32, गुमला में 26, गोड्डा में 15, हजारीबाग में 38, खूंटी में 8, कोडरमा में 22, लातेहार में 15, रांची में 44 और पश्चिमी सिंहभूम जिला में 37 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वालों की कुल संख्या 30,523 पहुंच गयी है.

4:06 AM. 4 Sept 20 10:36 PM. 3 Sept

रांची के 8 जांच केंद्रों पर जमा हुए 1076 सैंपल, 110 लोगों की रिपोर्ट आयी पॉजिटिव

राजधानी रांची के 8 जगहों पर गुरुवार से स्टैटिक जांच केंद्र की शुरुआत हुई. इसके तहत गुरुवार को कुल 1076 सैंपल जमा किये गये. जिसमें 110 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी, जबकि 966 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. कोविड-19 के नियंत्रण के लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास जारी है. सदर अंतर्गत 8 स्थानों पर शुरू हुई स्टैटिक जांच केंद्र में लोग सैंपल देकर कोविड-19 की जांच करवा रहे हैं.

विभिन्न जांच केंद्रों में जमा किये गये सैंपल : स्थान – जमा सैंपल जिला स्कूल, रांची – 247 क्रॉउन पब्लिक स्कूल, रातू – 37 डोरंडा कॉलेज, डोरंडा – 150 जगन्नाथ क्लब, धुर्वा – 211 राम लखन सिंह यादव कॉलेज, कोकर – 156 स्वागत बैंक्विट हॉल, हरमू – 126 तरुण विकास मिडिल स्कूल, चुटिया- 126 गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, बरियातू – 23 डोरंडा कॉलेज और जिला स्कूल स्थित जांच केंद्र में आरटीपीसीआर के माध्यम से 5-5 टेस्ट किये गये.

4:06 AM. 4 Sept 20 10:36 PM. 3 Sept

रांची के रिलायंस मार्ट को नोटिस देने के बाद किया सील

कोविड-19 के शर्तों के उल्लंघन करने पर रांची जिला प्रशासन ने रांची के डंगरा टोली स्थित रिलायंस मार्ट को सील कर दिया है. कोविड-19 के शर्तों के उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गयी है. जिला के दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित केंद्र/राज्य सरकार द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर रांची जिला प्रशासन की ओर से लगातार जांच जारी है. इसी क्रम में गुरुवार (3 सितंबर, 2020) को सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक शत्रुंजय कुमार ने कोरोना के शर्तों के अनुपालन को लेकर रांची के विभिन्न दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच की. एडीएसएस, रांची द्वारा 37 दुकानों की जांच की गयी. जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा- निर्देशों का उल्लंघन करने पर डंगरटोली स्थित रिलायंस मार्ट को नोटिस देते हुए बंद करा दिया गया.

4:06 AM. 4 Sept 20 10:36 PM. 3 Sept

4 सितंबर को रामगढ़ के 11 जगहों पर लगेगी कोरोना विशेष जांच शिविर

कोरोना की रोकथाम के मद्देनजर रामगढ़ जिला प्रशासन ने कोरोना विशेष जांच शिविर का आयोजन किया है. शुक्रवार ( 4 सितंबर, 2020) को जिले के 11 जगहों पर विशेष जांच शिविर का आयोजन होगा. इस शिविर में जाकर आप अपना कोरोना जांच करा सकते हैं. इस संबंध में रामगढ़ डीसी ने ट्वीट कर जानकारी दिये हैं. इस जांच शिविर सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक जाकर कोई भी व्यक्ति कोरोना जांच के लिए सैंपल दे सकते हैं.

4:06 AM. 4 Sept 20 10:36 PM. 3 Sept

रांची में होम कोरेंटिन का उल्लंघन करने पर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

दूसरे राज्यों से रांची जिला में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों द्वारा 14 दिनों तक होम कोरेंटिन का पालन नहीं करने पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में तुपुदाना थाना क्षेत्र के 3 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. होम कोरेंटिन का उल्लंघन करने के आरोप में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, रांची अखलेश कुमार सिन्हा ने तीनों के खिलाफ संबंधित इंसिडेंट कमांडर को एफआईआर दर्ज करने का निदेश दिया है. रांची डीसी छवि रंजन के निदेशानुसार झारखंड राज्य के बाहर से रांची जिला/शहर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के होम कोरेंटिन में रहने की जांच की जा रही है. दूसरे राज्य से आने के बाद तीनों व्यक्तियों को 14 दिनों तक होम कोरेंटिन में रहने का निर्देश दिया गया था. इस दौरान इनके आवास पर जाकर जिला प्रशासन की टीम द्वारा जांच की गयी, तो इनके द्वारा होम कोरेंटिन के उल्लंघन के पुष्टि हुई.

4:06 AM. 4 Sept 20 10:36 PM. 3 Sept

पालकोट में शिक्षक सहित 12 कोरोना संक्रमित

गुमला जिला अंतर्गत पालकोट प्रखंड में गुरुवार को 7 शिक्षक सहित 12 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई. जानकारी के मुताबिक, 7 शिक्षक पालकोट के विभिन्न विद्यालय में पदस्थापित हैं, जबकि 3 मरीजों में से एक पालकोट बस स्टैंड के पास से, एक पालकोट बस्ती का दुकानदार, एक खरवाडीह का रशान डीलर एवं एक बागेसेरा निवासी है. इधर, पालकोट प्रखंड के विभिन्न इलाकों से एक साथ काफी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पूरे प्रखंड में भय का माहौल है. स्वास्थ्य विभाग सभी संक्रमित मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है.

मुख्य बातें

Coronavirus In Jharkhand Update :झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1160 नये मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 46,053 हो गयी है. वहीं, 758 लोग कोराेना से ठीक भी हुए हैं. इस तरह से राज्य में अब तक 30,523 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं. गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिला में 3 लोगों की मौत हुई है. इस तरह से राज्य में कोरोना से 441 लोगों की मौत हो चुकी है. कोविड-19 के शर्तों के उल्लंघन करने पर रांची जिला प्रशासन ने रांची के डंगरा टोली स्थित रिलायंस मार्ट को सील कर दिया है. दूसरी ओर, होम कोरेंटिन का उल्लंघन करने के आरोप में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत रांची जिला अंतर्गत तुपुदाना थाना क्षेत्र के 3 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >