Coronavirus in Jharkhand Update : कोरोना संक्रमण के 78 नये मामले सामने आये, सबसे ज्यादा 17 मामले कोडरमा में

Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : झारखंड में बुधवार (8 जुलाई, 2020) को कोरोना वायरस से संक्रमण के 78 नये मामले सामने आये हैं. शाम 8 बजे की रिपोर्ट में बताया गया कि सबसे ज्यादा 18 कोरोना पॉजिटिव मामले कोडरमा जिला में मिले हैं. इसके बाद साहिबगंज में 9, रांची में 6, पूर्वी सिंहभूम में3, पाकुड़ में 2 गढ़वा एवं गुमला में 1-1 केस सामने आये हैं. इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,096 हो गयी है. इसके पहले, मंगलवार को 24 घंटे में 179 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले. इनमें झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक मथुरा महतो शामिल हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,126 हो गयी. राज्यभर में अब तक 2104 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं. दो और संक्रमितों की मौत हो गयी है. अब तक कोरोना से 22 संक्रमितों की मौत हो गयी है. झारखंड की ताजा खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ...

Live Updates
9:51 PM. 8 Jul 20 9:51 PM. 8 Jul

कोरना संक्रमण के 78 नये मामले सामने आये

झारखंड में बुधवार (8 जुलाई, 2020) को कोरोना वायरस से संक्रमण के 78 नये मामले सामने आये हैं. शाम 8 बजे की रिपोर्ट में बताया गया कि सबसे ज्यादा 18 कोरोना पॉजिटिव मामले कोडरमा जिला में मिले हैं. इसके बाद साहिबगंज में 9, रांची में 6, पूर्वी सिंहभूम में3, पाकुड़ में 2 गढ़वा एवं गुमला में 1-1 केस सामने आये हैं. इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,126 हो गयी है.

9:18 PM. 8 Jul 20 9:18 PM. 8 Jul

कोडरमा में 11 और गुमला में 1 कोरोना पॉजिटिव मिला

झारखंड में 8 जुलाई को अब तक 15 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इटकी लैब में 300 लोगों के सैंपल की जांच में 12 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं. इनमें से 11 लोग कोडरमा के हैं, जबकि एक व्यक्ति गुमला का. इसके पहले रिम्स में 3 लोगों में वैश्विक महामारी के संक्रमण की पुष्टि हुई थी. इनमें 2 लोग रांची के जबकि 1 गढ़वा का है. रिम्स के लैब में 749 सैंपल की जांच में 741 की रिपोर्ट निगेटिव है.

9:18 PM. 8 Jul 20 9:18 PM. 8 Jul

झारखंड में 8 जुलाई को अब तक 3 नये कोरोना के मरीज मिले

झारखंड में बुध‌वार (8 जुलाई, 2020) को कोरोना के 3 नये मामले सामने आये हैं. रांची के 2 और गढ़वा के 1 व्यक्ति में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है. रिम्स में कुल 749 लोगों के सैंपल की जांच में 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

9:18 PM. 8 Jul 20 9:18 PM. 8 Jul

हटिया विधायक नवीन जायसवाल भी होम कोरेंटिन

झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद हटिया से भाजपा के विधायक नवीन जायसवाल ने खुद को किया होम कोरेंटिन कर लिया है. 3 जुलाई को मंत्री मिथिलेश ठाकुर के गृह प्रवेश कार्यक्रम में हटिया विधायक शामिल हुए थे.

3:46 PM. 8 Jul 20 3:46 PM. 8 Jul

सीएम आवास हुआ सैनिटाइज

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के होम कोरेंटिन होने के बाद मुख्यमंत्री आवास को सैनिटाइज किया गया है. साथ ही अगले आदेश तक मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है.

2:32 PM. 8 Jul 20 2:32 PM. 8 Jul

होम कोरेंटिन में सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने एहतियात बरतते हुए खुद को होम कोरेंटिन कर लिया है. इसके साथ ही सीएम आवास में प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. आपको बता दें कि पिछले दिनों में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के साथ सीएम हेमंत सोरेन एक कार्यक्रम में शरीक हुए थे. सीएम के साथ-साथ प्रधान सचिव, सलाहकार एवं अन्य ने भी खुद को होम कोरेंटिन कर लिया है.

12:12 PM. 8 Jul 20 12:12 PM. 8 Jul

बिना मास्क के घूम रहे लोग

दोपहिया वाहनों पर दो-तीन लोग सवार हो रहे हैं. वहीं, चारपहिया वाहन में पांच से ज्यादा लोग बैठ रहे हैं. सड़कों और बाजारों में घूम रहे 25 प्रतिशत लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं. भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा है.

12:12 PM. 8 Jul 20 12:12 PM. 8 Jul

पाबंदियों का सही वक्त

रिम्स कोविड-19 अस्पताल के टास्क फोर्स में शामिल डॉक्टरों का कहना है कि अनलॉक होने के बाद लापरवाही बढ़ गयी है, जबकि पाबंदियों का यही सही वक्त है. सरकार ने जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए थोड़ी ढील दी, तो लोग इसका गलत उपयोग फायदा उठाने लगे हैं.

11:11 AM. 8 Jul 20 11:11 AM. 8 Jul

कोरोना से संक्रमित पुलिसकर्मी

झारखंड में पुलिसकर्मी भी तेजी से कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं. रांची में हिंदपीढ़ी थाना के दो, महिला थाना की दो और आइआरबी-5 के एक पुलिमकर्मी संक्रमित मिले हैं.

11:11 AM. 8 Jul 20 11:11 AM. 8 Jul

हजारीबाग में दो और रांची में खलारी थाना सील

हजारीबाग में मिले संक्रमित की वजह से दो थाने को सील कर दिया गया है. रांची जिले के खलारी थाने को सील कर दिया गया है. यहां के अपराधी कोरोना संक्रमित मिले. रांची के नामकुम स्थिति मिलिट्री हॉस्पिटल में भी आठ संक्रमित मिले हैं.

11:11 AM. 8 Jul 20 11:11 AM. 8 Jul

चार दिन में सात मौतें

झारखंड में पिछले चार दिनों में कोरोना से सात मरीजों की मौत हो गयी है. चार जुलाई को 04, पांच जुलाई को 01 एवं सात जुलाई को 02 संक्रमितों की मौत हो गयी.

11:11 AM. 8 Jul 20 11:11 AM. 8 Jul

कोरोना से 22 मरीजों की मौत

झारखंड में 179 नये कोरोना संक्रमितों को लेकर राज्य में अब तक कोरोना के 3056 मरीज मिल चुके हैं. इनमें से 22 की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 2104 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय राज्य में कोरोना के कुल 930 एक्टिव केस हैं.

9:44 AM. 8 Jul 20 9:44 AM. 8 Jul

रांची में 20 नये कोरोना पॉजिटिव

पिछले 24 घंटे में रांची जिले में 20, धनबाद में 25, रामगढ़ में 28, हजारीबाग में छह, कोडरमा में सात, लोहरदगा में तीन, पलामू में दो, देवघर से तीन, गढ़वा, लातेहार व सिमडेगा में एक-एक संक्रमित मिले हैं.

9:44 AM. 8 Jul 20 9:44 AM. 8 Jul

पूर्वी सिंहभूम से सर्वाधिक 58 नये संक्रमित

जुलाई माह में अब तक का सर्वाधिक 155 केस मंगलवार को मिला. दो जुलाई को 109 संक्रमित मिले थे. मंगलवार को सबसे अधिक 58 संक्रमित पूर्वी सिंहभूम जिले से मिले हैं.

9:44 AM. 8 Jul 20 9:44 AM. 8 Jul

मंत्री मिथिलेश ठाकुर कोरोना पॉजिटिव

झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर की तबीयत सोमवार से ही खराब थी. मंगलवार को उन्होंने रिम्स में अपना सैंपल जांच के लिए दिया था. शाम को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. जानकारी के अनुसार, तीन जुलाई को उन्होंने गृह प्रवेश की पार्टी दी थी, जिसमें मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री, विधायक व अफसर शामिल हुए थे. कहा जा रहा है कि इन सभी को कोरेंटिन में जाना होगा. रांची जिला प्रशासन आमंत्रित अतिथियों की सूची की जांच कर रहा है.

9:44 AM. 8 Jul 20 9:44 AM. 8 Jul

मंत्री व विधायक कोरोना पॉजिटिव

झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और विधायक मथुरा महतो मंगलवार को कोरोना संक्रमित हो गये हैं. श्री ठाकुर को रिम्स के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि श्री महतो धनबाद के कोविड अस्पताल में भर्ती कराये गये हैं.

9:44 AM. 8 Jul 20 9:44 AM. 8 Jul

दो और मौत

पिछले 24 घंटे में दो और संक्रमितों की मौत हो गयी है. दोनों ही धनबाद के हैं. एक की मौत रिम्स (रांची) में हुई है, जबकि दूसरे की मौत धनबाद के कोविड अस्पताल में हुई है. इस तरह अब तक झारखंड में कोरोना से कुल 22 लोगों की मौत हो चुकी है.

9:44 AM. 8 Jul 20 9:44 AM. 8 Jul

तीन दिनों में कोरोना के 270 केस

झारखंड में पिछले तीन दिनों के अंदर कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है. इस अवधि में राज्य में कुल 270 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. पिछले चार दिनों में कोरोना के संक्रमण ने राज्यभर में सात लोगों की जान ली है. इस तरह राज्य में कोरोना से अब तक कुल 22 मौतें हो चुकी हैं. झारखंड में कोरोना का आंकड़ा 3000 के पार पहुंच गया है. मंगलवार को यहां 155 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं.

6:42 AM. 8 Jul 20 6:42 AM. 8 Jul

मंत्री व विधायक समेत 155 संक्रमित

झारखंड में 7 जुलाई (मंगलवार) को 155 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. इनमें राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक मथुरा महतो शामिल हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 3032 हो गयी है. 2104 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबिक मंगलवार को दो और मरीजों की मौत के साथ राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा 22 पहुंच गया है.

6:42 AM. 8 Jul 20 6:42 AM. 8 Jul

Posted By : Guru Swarup Mishra

मुख्य बातें

Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : झारखंड में बुधवार (8 जुलाई, 2020) को कोरोना वायरस से संक्रमण के 78 नये मामले सामने आये हैं. शाम 8 बजे की रिपोर्ट में बताया गया कि सबसे ज्यादा 18 कोरोना पॉजिटिव मामले कोडरमा जिला में मिले हैं. इसके बाद साहिबगंज में 9, रांची में 6, पूर्वी सिंहभूम में3, पाकुड़ में 2 गढ़वा एवं गुमला में 1-1 केस सामने आये हैं. इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,096 हो गयी है. इसके पहले, मंगलवार को 24 घंटे में 179 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले. इनमें झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक मथुरा महतो शामिल हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,126 हो गयी. राज्यभर में अब तक 2104 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं. दो और संक्रमितों की मौत हो गयी है. अब तक कोरोना से 22 संक्रमितों की मौत हो गयी है. झारखंड की ताजा खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >