Coronavirus in Jharkhand : रांची : झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार (23 अगस्त, 2020) को 967 नये मामले मिले हैं. इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार हो गयी है. वहीं, 7 लोगों की माैत कोरोना संक्रमण से हो गयी है. जबकि 754 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं.
रविवार को मिले 967 नये मामले
झारखंड में पिछले 24 घंटे में 967 नये मामले मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोराेना संक्रमण के कुल 30,178 मामले आ चुके हैं. रविवार को मिले 967 नये मामलों में से बोकारो जिले में 62, चतरा में 6, देवघर में 64, धनबाद में 46, दुमका में 4, पूर्वी सिंहभूम में 146, गढ़वा में 15, गिरिडीह में 83, गोड्डा में 8, गुमला में 1, हजारीबाग में 31, जामताड़ा में 3, खूंटी में 14, कोडरमा में 19, लातेहार में 27, लोहरदगा में 16, पाकुड़ में 3, पलामू में 45, रामगढ़ में 34, रांची में 257, साहिबगंज में 24, सरायकेला में 10, सिमडेगा में 8 और पश्चिमी सिंहभूम जिला में 41 नये कोरोना मरीज मिले हैं.
एक दिन में 754 लोग हुए ठीक
रविवार को राज्य में कोरोना संक्रमण से 754 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. इसके साथ राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से 20,136 लोग ठीक भी हो चुके हैं. रविवार को ठीक हुए 754 लोगों में से बोकारो जिला में 25, चतरा में 41, दुमका में 21, धनबाद में 71, दुमका में 9, पूर्वी सिंहभूम में 252, गढ़वा में 13, गिरिडीह में 21, गोड्डा में 26, गुमला में 8, हजारीबाग में 3, जामताड़ा में 12, कोडरमा में 63, लातेहार में 17, लोहरदगा में 3, पाकुड़ में 6, पलामू में 18, रामगढ़ में 27, रांची में 70, सरायकेला में 7, सिमडेगा में 7 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 34 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं.
Also Read: Jharkhand News: कोविड19 अस्पताल में जाम छलका रहा था कोरोना संक्रमित अपराधी, फोटो वायरल हुआ, तो सीएम हेमंत सोरेन ने लिया एक्शन
7 कोरोना संक्रमितों की हुई मौत
रविवार को 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में 5, धनबाद में 1 और हजारीबाग जिले में 1 व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना से 318 लोगों की मौत हो चुकी है.
एक्टिव केस की संख्या 9,724
राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 9,724 पहुंच गयी है. इसके तहत बोकारो जिले में 366, चतरा में 88, देवघर में 155, धनबाद में 753, दुमका में 121, पूर्वी सिंहभूम में 2173, गढ़वा में 116, गिरिडीह में 195, गोड्डा में 58, गुमला में 163, हजारीबाग में 287, जामताड़ा में 82, खूंटी में 204, कोडरमा में 195, लातेहार में 289, लोहरदगा में 118, पाकुड़ में 192, पलामू में 425, रामगढ़ में 340, रांची में 2500, साहिबगंज में 232, सरायकेला में 333, सिमडेगा में 159 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 270 एक्टिव केस हैं.
पलामू में 2 प्रशिक्षु दरोगा कोरोना पॉजिटिव, 2 दिन सतबरवा थाना सील
सतबरवा थाना के 2 प्रशिक्षु दरोगा कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. रविवार को कोरोना पॉजिटिव पुष्टि होने के बाद सतबरवा थाना को अगले 2 दिन के लिए सील कर दिया गया है, जबकि स्वास्थ्य कर्मियों ने दोनों पीएसआई को एंबुलेंस से मेदिनीनगर के राजा मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल स्थित कोविड सेंटर भेज दिया है. थाना प्रभारी रूपेश कुमार दूबे ने बताया कि शनिवार को थाना के कई कर्मियों का कोविड टेस्ट कराया गया था. इसमें 2 पीएसआई का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है. उन्होंने बताया कि अगले 2 दिनों के लिए थाना को सील किया गया है. ग्रामीणों को परेशानी से बचाने के लिए थाना के बाहर आवेदन लेने के लिए बॉक्स रखा गया है. वहीं, थाना परिसर में साफ -सफाई और सैनिटाइज की प्रक्रिया होगी.
कोविड-19 डेडिकेटेड अस्पताल में घटिया भोजन देने का आरोप
जामताड़ा के कोविड-19 डेडिकेटेड अस्पताल, उदलबनी में संक्रमित मरीजों ने घटिया स्तर का भोजन उपलब्ध कराने का अारोप लगाया है. इनलोगों का अारोप है कि ना तो भोजन की गुणवत्ता सही है और ना ही उचित मात्रा में भोजन दिया जा रहा है. चावल है तो दाल नहीं और बिना नमक का भुजिया मरीजों को परोसा जा रहा है. इस संबंध में जामताड़ा डीसी ने बताया कि इस बात की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है. सिविल सर्जन से बात कर जल्द व्यवस्था सुधारा जायेगा.
Posted By : Samir Ranjan.
