चपका पंचायत में बीएलए के साथ एसआइआर पर चर्चा

चपका पंचायत में बीएलए के साथ एसआइआर पर चर्चा

प्रतिनिधि, गुमला

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में घाघरा प्रखंड के चपका पंचायत भवन में बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आदित्य भगत ने की. इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए बीएलए की भूमिका, जिम्मेदारियों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बीएलए को पहचान पत्र भी प्रदान किये गये. जिला उपाध्यक्ष सह बिशुनपुर विधानसभा प्रभारी रोहित उरांव ने कहा कि एसआइआर अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएलए की जिम्मेदारी केवल संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाए रखने में भी उनकी अहम भूमिका है. जिला महासचिव गंगा उरांव ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए मतदाता सूची का शुद्ध होना आवश्यक है. प्रखंड अध्यक्ष आदित्य भगत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है. बैठक में कई कांग्रेस कार्यकर्ता और बीएलए उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >