गुमला. भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में व्याप्त कुशासन तथा राज्य में गहराये बिजली व पानी के संकट के विरोध में 13 मई को जिला मुख्यालय में आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता चंदाली स्थित समाहरणालय के बाहर एकत्रित होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे. प्रदर्शन में मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और मनिका के पूर्व विधायक हरे कृष्णा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिले और नगर के सभी प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, सभी मंच व मोर्चा के पदाधिकारियों और समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बुधवार सुबह 11 बजे समाहरणालय पहुंच कर इस आंदोलन को सफल बनायें. जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की विफलताओं व जनता की समस्याओं को लेकर यह विरोध प्रदर्शन निर्णायक होगा.
भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन कल, अर्जुन मुंडा होंगे शामिल
भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन कल, अर्जुन मुंडा होंगे शामिल
