कामडारा. खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार कामडारा थाना के सुरहू गांव निवासी 51 वर्षीय मासकलन केरकेट्टा की मौत हो गयी. बताया जाता है कि मासकलन केरकेट्टा बुधवार की शाम लोयंगा बाजार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान लोयंगा बाजार टांड़ के समीप मुख्य सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. घटना की जानकारी मिलने पर कामडारा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
सड़क हादसे में साइकिल मिस्त्री की मौत
सड़क हादसे में साइकिल मिस्त्री की मौत
