भरनो. प्रखंड के बरांदा से लोंगा तक तक 3.5 किलोमीटर तक बनने वाली पक्कीकरण सड़क को लेकर गुरुवार को विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने भूमि पूजन किया. यह सड़क ग्रामीण कार्य विभाग गुमला के द्वारा 2.37 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जायेगा. ग्राम प्रधान सह पहान बुद्धू उरांव और कृष्णा उरांव के अगुवाई में विधायक ने विधि-विधान से पूजा अर्चना व नारियल फोड़ कर भूमि पूजन किया. विधायक ने कहा कि इस सड़क में ग्रामीणों में चलने में परेशानियों की सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों की मांग पर इस सड़क को पक्कीकरण कराने हेतु अनुशंसा करने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने वाला है. कहा कि इस सड़क के पक्कीकरण होने से कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. मौके पर अभिषेक लकड़ा, जॉनसन बड़ा, सुकेश उरांव, चंदन भगत, लक्ष्मीकांत उरांव, पन्ना लाल साहू, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, सकीम अंसारी, अनिल उरांव, पूर्व मुखिया बुधराम उरांव, फुलकुमारी केरकेट्टा, राजेश्वरी उरांव, सोबराती अंसारी, कलाम दरवानी, पतरस लकड़ा, जाबिर फरास, हजरत अंसारी, करमा उरांव, हबीब अंसारी, कलाम अंसारी आदि मौजूद थे.
पक्कीकरण सड़क निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन
पक्कीकरण सड़क निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन
