वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर कार्रवाई हो

राजस्व उप निरीक्षक के साथ मारपीट की घटना के विरोध में कर्मचारियों ने दिया धरना

चैनपुर. प्रखंड व अंचल कार्यालय चैनपुर के कर्मचारियों ने झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन 29 अप्रैल को ग्राम केड़ेंग में सीमांकन के दौरान राजस्व उप निरीक्षक सुजीत कुमार सिन्हा के साथ हुई हिंसक मारपीट की घटना के खिलाफ किया गया. कर्मचारियों का आरोप है कि सीमांकन के दौरान करीब 8 से 10 ग्रामीणों ने राजस्व उप निरीक्षक को दौड़ा-दौड़ा कर चप्पल से पीटा. इसमें उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचायी. इस मामले में 30 अप्रैल को चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. लेकिन घटना के छह दिन बीतने के बाद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. कर्मचारी संघ की मुख्य मांगें है कि वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर उन्हें अविलंब जेल भेजा जाये. प्रखंड व अंचल के सभी क्षेत्रीय कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा प्रदान की जाये. पीड़ित कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा का मानसिक व सुरक्षा कारणों से तत्काल सिसई या भरनो अंचल में स्थानांतरण किया जाये. प्रदर्शन के दौरान उप प्रमुख प्रमोद खलखो, जिप सदस्य मेरी लकड़ा, मुखिया शोभा देवी, पंसस अनिता एक्का आदि धरना स्थल पर पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति जतायी. मौके पर प्रखंड सचिव राममोहन साहू ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जायेगी. लेकिन अन्य प्रशासनिक कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >