बैंक रिकवरी एजेंट ने ग्राहक की पत्नी से की अभद्रता, रिकॉर्डिंग बनी सबूत

कर्ज वसूली की आड़ में बदसलूकी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

प्रतिनिधि, गुमला कर्ज वसूली की आड़ में बदसलूकी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसने बैंकिंग व्यवस्था के ग्राहकमैत्री दावों पर सवाल खड़े कर दिये हैं. निजी बैंक के एक रिकवरी एजेंट द्वारा ग्राहक की पत्नी से फोन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करने का आरोप लगा है. मिली जानकारी के अनुसार, शहर से सटे तरी गांव निवासी एजेंट को लोन धारकों से किस्त वसूली की जिम्मेदारी दी गयी थी. इसी क्रम में उसने चैनपुर निवासी एक ग्राहक को कॉल किया. लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने पर उसने ग्राहक की पत्नी के दूसरे नंबर पर संपर्क किया. आरोप है कि बातचीत के दौरान एजेंट ने मर्यादा की सीमाएं लांघते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया. घटना की गंभीरता को समझते हुए महिला ने पूरी बातचीत को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और इसकी जानकारी अपने पति को दी. इसके बाद आक्रोशित पति ने सदर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को देर शाम करीब 7.00 बजे एजेंट के घर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया. फिलहाल थाना में उससे पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि संबंधित ग्राहक ने लोहरदगा स्थित एक मोबाइल दुकान से फोन फाइनेंस कराया था. जिसकी अप्रैल माह की किस्त बकाया था. इसी बकाया राशि की वसूली के लिए एजेंट को सूची सौंपी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >