अंजुमन इस्लामिया गुमला चुनाव: अब 28 से 30 अगस्त तक बिकेंगे नामांकन फॉर्म

अंजुमन इस्लामिया गुमला चुनाव 2026 के लिए नामांकन की नई तारीख घोषित कर दी गई है. ईद मिलाद-उन-नबी के कारण अब 28 से 30 अगस्त तक नामांकन फॉर्म भरे जाएंगे.

गुमला: अंजुमन इस्लामिया गुमला के आम चुनाव 2026 को लेकर नामांकन फॉर्म बिक्री की तिथि में संशोधन किया गया है. चुनाव की पूर्व अधिसूचना के अनुसार 20 से 22 अगस्त तक नामांकन फॉर्म की बिक्री होनी थी. लेकिन 26 अगस्त को ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार होने और सातों पंचायतों की ओर से समय पर वोटर लिस्ट जमा नहीं किए जाने के कारण चुनाव समिति ने तिथि में बदलाव किया है.

ये भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के लिए महिलाओं ने चलाया अभियान, ग्रामीणों के बीच बांटे पौधे

नहीं हो सका वोटर लिस्ट में नामों का सत्यापन

चुनाव समिति के अनुसार ईद मिलाद-उन-नबी की तैयारियों में आम लोग भी व्यस्त हैं. ऐसे में वोटर लिस्ट में नामों का सत्यापन नहीं हो सका है. इसे देखते हुए आमजनों और सातों पंचायतों के सदर और सचिव की मांग पर नामांकन फॉर्म बिक्री की नई तिथि निर्धारित की गई है. अब 28 से 30 अगस्त तक नामांकन फॉर्म की बिक्री होगी. चुनाव की आगे की प्रक्रिया और कार्यक्रम से संबंधित जानकारी 28 अगस्त को आमजनों को दी जाएगी. इस संबंध में जानकारी अंजुमन इस्लामिया चुनाव कमेटी के प्रभारी मुर्शीद हनीफ ने दी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >