गुमला : बिशुनपुर थाना के नवाटोली सातो गांव की राजमुनी उरांव ने एसपी चंदन कुमार झा को ज्ञापन सौंपा है. इसमें उन्होंने कहा है कि उसके भाई रितुराज भगत के साथ गांव के ही चंद्रकेतु उरांव ने 26 अप्रैल 2017 को मारपीट की है. चंद्रकेतु ने मेरे भाई को पत्थर और लाठी से पीटा है.
अधमरा करने के बाद उसका इलाज कराने भी नहीं दिया.
छह दिन तक गांव में ही नजरबंद करके रखा. किसी प्रकार तीन मई 2017 को रितुरात को गुमला अस्पताल लाये. स्थिति गंभीर होने पर रांची रेफर कर दिया. इस संबंध में जब बिशुनपुर थाना में केस दर्ज करने गया तो केस नहीं लिया गया. जबकि आरोपी चंद्रकेतु घर में पहुंच कर केस नहीं करने की धमकी दे रहा है. राजमुनी ने एसपी से गुहार लगायी है कि केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ा जाये.
