सिसई : सिसई पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोपी लोअर बाजार रांची निवासी अबु बकर के बेटे अहमद अली को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. थानेदार अजय ठाकुर ने बताया कि सिसई खान मुहल्ला निवासी शमशेर खान की बेटी सीमा परवीन के साथ अहमद अली का 2014 में विवाह हुआ था.
पर अहमद दहेज में चार चक्का गाड़ी व रुपये की मांग को लेकर सीमा के साथ मारपीट व उसे प्रताड़ित करता था. जबकि रुपये पूर्व में ही सीमा के पिता ने दे दिया था. इस मामले को लेकर सीमा ने जनवरी 2017 में सिसई थाना में केस दर्ज कराया था. इसी के तहत रविवार की रात रांची इमारत नगर अब्दुल हमीन स्ट्रीट लोअर बाजार से अहमद अली को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा गया. गफ्फ्फतारी में थानेदार अजय ठाकुर, पुअनि विजय कुमार पांडेय सहित पुलिस जवान मौजूद थे.
