सड़क हादसे में दंपती घायल

सिसई : एनएच-43 सिसई के सकरौली स्कूल मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में सकरौली छापरडीपा पति-पत्नी मनोज साहू व नीलम देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना 3:30 बजे दिन की है. दोनों घायल को बीडीओ मनोरंजन कुमार ने अपनी गाड़ी से रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स […]

सिसई : एनएच-43 सिसई के सकरौली स्कूल मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में सकरौली छापरडीपा पति-पत्नी मनोज साहू व नीलम देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना 3:30 बजे दिन की है. दोनों घायल को बीडीओ मनोरंजन कुमार ने अपनी गाड़ी से रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया. नीलम के सिर में तथा मनोज को अंदरुनी चोटें आयी हैं. पति-पत्नी मोटर साइकिल से सिसई बाजार आ रहे थे. इसी बीच, दवाई बेचनेवाले खानाबदोस लोगों की गाड़ी ने ठोकर मार दी. इसके पूर्व दो सड़क हादसे में लंगटा पबेया के 12 वर्षीय राजेंद्र उरांव का पैर टूट गया. वहीं, भरनो के पंडरानी गांव बिरसा गोप भी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी का प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >