घर ध्वस्त कर चट कर गया अनाज

बानो : समडेगा गांव में बुधवार की रात एक हाथी ने जम कर उत्पात मचाया. हाथी ने एक घर को ध्वस्त कर दिया और घर में रखे सामान को बरबाद कर दिया. गुरुवार को बीडीओ सुलेमान मुंडरी व पंचायत के मुखिया सहित वन विभाग के कर्मचारी प्रभावित गांव पहुंचे और हुए नुकसान का जायजा लिया. […]

बानो : समडेगा गांव में बुधवार की रात एक हाथी ने जम कर उत्पात मचाया. हाथी ने एक घर को ध्वस्त कर दिया और घर में रखे सामान को बरबाद कर दिया.
गुरुवार को बीडीओ सुलेमान मुंडरी व पंचायत के मुखिया सहित वन विभाग के कर्मचारी प्रभावित गांव पहुंचे और हुए नुकसान का जायजा लिया. बताया गया कि प्रखंड मुख्यालय से करीब तीन किमी दूर समडेगा गांव में हाथी ने सबसे पहले धावा बोला. यहां निर्मल सिंह के घर को धवस्त किया. घर में रखा अनाज भी खा गया. हाथी ने एक बैल को भी मार डाला. शंकर सिंह के बगान को भी नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को भगाया. ग्रामीणों ने बताया कि हाथी अभी बेडाहोंजर जंगल में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >