एक सप्ताह बाद डैम में मिला युवक का शव

पालकोट(गुमला) : पालकोट प्रखंड के दतली डैम से कोलेबिरा प्रखंड के बरसलोया गढ़ाटोली निवासी 45 वर्षीय सीप्रियन लुगून का शव बरामद कर लिया गया है. चार अप्रैल को अपने दोस्त को बचाने के लिए उसने डैम में छलांग लगा दी थी. दोस्त तो सकुशल बाहर निकाल लिया गया, लेकिन सीप्रियन लुगून बाहर नहीं निकल पाया. […]

पालकोट(गुमला) : पालकोट प्रखंड के दतली डैम से कोलेबिरा प्रखंड के बरसलोया गढ़ाटोली निवासी 45 वर्षीय सीप्रियन लुगून का शव बरामद कर लिया गया है. चार अप्रैल को अपने दोस्त को बचाने के लिए उसने डैम में छलांग लगा दी थी. दोस्त तो सकुशल बाहर निकाल लिया गया, लेकिन सीप्रियन लुगून बाहर नहीं निकल पाया. एक सप्ताह बाद डैम से उसका शव मिला. शव मिलने के बाद परिजन दतली गांव पहुंचे और शव को अपने गांव ले गये.
बताया जा रहा है कि जिस समय सीप्रियन डैम में डूबा, तो वह डैम के अंदर फंस गया. इधर, मंगलवार को जब जोरदार बारिश हुई, तो डैम के पानी में तेज बहाव होने के बाद सीप्रियन का शव ऊपर आ गया.
इसके बाद बुधवार को लोगों ने डैम से शव को निकाला. शव मिलने की सूचना पर मुखिया पुष्पलता डांग, मुखिया अजोमुनी बागे, तपकारा मुखिया जगेश्वर बड़ाइक व मृतक की पत्नी हीसीरण लुगून पहुंचे. गरीब परिवार होने के कारण मुखियाओं की अपील पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और परिजनों को सौंप दिया.
पांच दोस्त नहाने गये थे: चार अप्रैल को सीप्रियन अपने चार दोस्तों के साथ दतली डैम नहाने गया था, तभी दतली गांव के अमित हेमरोम को बचाने के क्रम में सीप्रियन डूब गया. सीप्रियन दतली गांव जोसेफ कंडुलना के घर मेहमानी आया हुआ था. लोगों ने उसकी खोजबीन की, लेिकन पता नहीं लगा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >