घर में घुसा हाथी, वृद्ध को रौंद कर मार डाला, रात भर दहशत में रहे ग्रामीण

गुमला : बसिया प्रखंड स्थित टेंगरा गांव के लोग अब भी दहशत में हैं. सोमवार की रातकोने में दुबक कर अपनी जान बचाने के लिए भगवान को याद करतेहुए सुबह होने का इंतजार करते रहे. उनके चेहरे पर अब भीरातका खौफ नजर आ रहा है. सोमवार की रात एक जंगली हाथी टेंगरा गांव में घुस […]

गुमला : बसिया प्रखंड स्थित टेंगरा गांव के लोग अब भी दहशत में हैं. सोमवार की रातकोने में दुबक कर अपनी जान बचाने के लिए भगवान को याद करतेहुए सुबह होने का इंतजार करते रहे. उनके चेहरे पर अब भीरातका खौफ नजर आ रहा है. सोमवार की रात एक जंगली हाथी टेंगरा गांव में घुस आया. इसके बाद जमकर उत्पात मचाया. आधा दर्जन से अधिक घरों को तोड़ दिया. घर में रखे अनाज को भी खा गया. इसके बाद गांव के ही बंधु झोरा के घर को तोड़ते हुए आंगन तक पहुंच गया और आंगन में ही सो रहे 50 वर्षीय अधेड़ बंधु झोरा को कुचल डाला. इससे उसकी मौत हो गयी. गांव में कोहराम मच गया. हो-हल्ला सुन कर जंगलकी ओर जाते हुएहाथी खेतों में लगी फसलों को भी रौंद कर बरबाद कर डाला.

रात भर
लोग डर केसाये में रहे. हाथी ने टेंगरा निवासी गोसाई उरांव, मंगला झोरा, रंथू उरांव, बोंगोलोया जामटोली निवासी लोदो खड़िया, सन्नी खड़िया व ओलमुंडा चट्टी निवासी लोहरा उरांव के घरों को ज्यादा नुकसान पहुचाया है. घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह वनपाल अंथेरेस सोरेंग, वनरक्षी मंगल उरांव, थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. साथ ही मृतक के परिजनों को दाह संस्कार के लिए 20 हजार रुपये भी दिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >