जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

कामडारा : थाना क्षेत्र के पारही गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी, जिसमें छह लोग घायल हो गये. घायलों में एक पक्ष के सुभाष मुंडा, पत्नी सहोदरी मुंडाइन व पुत्र ओड़ेसा मुंडा तथा दूसरे पक्ष के बुधु मुंडा, पत्नी सोमरी मुंडाइन व पुत्र मोहन मुंडा शामिल हैं. दोनों […]

कामडारा : थाना क्षेत्र के पारही गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी, जिसमें छह लोग घायल हो गये. घायलों में एक पक्ष के सुभाष मुंडा, पत्नी सहोदरी मुंडाइन व पुत्र ओड़ेसा मुंडा तथा दूसरे पक्ष के बुधु मुंडा, पत्नी सोमरी मुंडाइन व पुत्र मोहन मुंडा शामिल हैं.
दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया है. जानकारी के अनुसार, सुभाष सुबह में खेत जोत रहा था. इसी दौरान उसका चचेरा भाई बुधु मुंडा अपने परिवार के साथ खेत पर पहुंचा और खेत जोत रहे सुभाष के साथ मारपीट करने लगे. बुधु मुंडा ने बताया कि सुभाष जिस खेत को जोत कोड़ कर रहा था, उस खेत का मामला वर्षों से न्यायालय में लंबित है. वहीं सुभाष ने बताया कि सुबह जब वह खेत जोत रहा था, तब बुधु ने अपने परिवार के साथ मारपीट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >