जरडा पंचायत की मुखिया का निधन

जारी (गुमला) : जारी प्रखंड के जरडा पंचायत की मुखिया फुलमनी तिर्की (45) का निधन शुक्रवार को हो गया. मुखिया के पति कैनुत तिर्की ने बताया कि शुक्रवार की सुबह चार बजे मुखिया बेहोश हो गयी थी. उन्हें गुमला में एक चिकित्सक के पास ले गये थे. उन्होंने बताया कि इनकी मौत दो घंटे पूर्व […]

जारी (गुमला) : जारी प्रखंड के जरडा पंचायत की मुखिया फुलमनी तिर्की (45) का निधन शुक्रवार को हो गया. मुखिया के पति कैनुत तिर्की ने बताया कि शुक्रवार की सुबह चार बजे मुखिया बेहोश हो गयी थी. उन्हें गुमला में एक चिकित्सक के पास ले गये थे. उन्होंने बताया कि इनकी मौत दो घंटे पूर्व हो चुकी है. ज्ञात हो कि फुलमनी जरडा पंचायत की दो बार मुखिया बनी थीं. मुखिया के निधन से पूरे प्रखंड में शोक की लहर है. कई लोगों शोक प्रकट किया है. इनमें बीडीओ प्रवीण केरकेट्टा, मुर्तजा मियां, भालेन मिंज, रजनी बेक व मानिरा तिग्गा शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >