सामूहिक विवाह सह अंतरराज्यीय सम्मेलन सात से

51 जोड़ों का विवाह सात मई को होगा. डुमरी : पुरखा पंचबल देवचरण ट्रस्ट की ओर से सात व आठ मई को आदिवासी धर्म स्थल सिरासीता नाला में सामूहिक विवाह सह सरना अंतर राज्यीय महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी ट्रस्ट के सचिव शिव प्रकाश भगत ने दी. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के […]

51 जोड़ों का विवाह सात मई को होगा.
डुमरी : पुरखा पंचबल देवचरण ट्रस्ट की ओर से सात व आठ मई को आदिवासी धर्म स्थल सिरासीता नाला में सामूहिक विवाह सह सरना अंतर राज्यीय महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी ट्रस्ट के सचिव शिव प्रकाश भगत ने दी. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के 51 जोड़ों का विवाह सात मई को होगा. वहीं आठ मई की सुबह छह बजे से 12:30 बजे तक पूजा -अर्चना होगी. इसके बाद आदिवासी परंपरा व प्रवचन एवं सिरासीता नाले की धर्मकथा बतायी जायेगी. अपराह्न तीन बजे से प्रीति भोज व विवाह जोड़ों को प्रमाण पत्र वितरण दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >