मठतुरिअंबा में देवी मंडप का शुद्धिकरण किया गया

भरनो : प्रखंड के मठतुरिअंबा गांव स्थित देवी मंडप में दूसरे समुदाय द्वारा झंडा लगाने से ग्रामीण गुस्से में हैं. इस मामले को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में यह बात सामने आयी कि गांव का ही दामाद है, जिसने गलती से झंडा गाड़ दिया था. उसने अपनी गलती स्वीकार की. बुधवार को ग्रामीणों […]

भरनो : प्रखंड के मठतुरिअंबा गांव स्थित देवी मंडप में दूसरे समुदाय द्वारा झंडा लगाने से ग्रामीण गुस्से में हैं. इस मामले को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में यह बात सामने आयी कि गांव का ही दामाद है, जिसने गलती से झंडा गाड़ दिया था. उसने अपनी गलती स्वीकार की.
बुधवार को ग्रामीणों के साथ बैठक में दंड स्वरूप दो बकरा व देवी मंडप का शुद्धिकरण करवाने का जिम्मा सौंपा गया. पाहन बिरसा उरांव, पुजार बंधना उरांव एवं भंडारी मंगल महली की अगुवाई में विधिवत पूजा-अर्चना कर मंडप में देवी मां का झंडा स्थापित कर शुद्धिकरण किया गया. मौके पर धर्मेंद्र महली, जगदीश गोप, मंगल महली, विनोद महली, एतवा उरांव, मंगरा उरांव, लेधा उरांव, भूतनाथ लोहरा, खिदुवा उरांव, शिवनाथ महली, बिरसा उरांव, सुगन देवी, बिरस देवी, तेतरी उरांव, सरिता देवी व पेते देवी सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >