परिणय सूत्र में बंधे 18 जोड़े

डुमरी : अखिल भारतीय सरना समिति डुमरी की ओर से बुधवार को टांगरडीह गांव स्थित सरना स्थल में बुधवार को सामूहिक शादी समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बैगा बीरबल द्वारा सरना रीति रिवाज से 18 जोड़ों की शादी करायी गयी. उन्हें सुखमय जीवन की कामना की गयी. समिति की ओर से एक-एक धोती, […]

डुमरी : अखिल भारतीय सरना समिति डुमरी की ओर से बुधवार को टांगरडीह गांव स्थित सरना स्थल में बुधवार को सामूहिक शादी समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बैगा बीरबल द्वारा सरना रीति रिवाज से 18 जोड़ों की शादी करायी गयी. उन्हें सुखमय जीवन की कामना की गयी. समिति की ओर से एक-एक धोती, साड़ी व गमछा दिया गया. मुख्य अतिथि जयपुर के सियाराम भगत ने कहा कि सरना समाज का यह सराहनीय कदम है. समाज का गरीब परिवार, जो अपने बेटे-बेटियों की शादी नहीं कर सकता था. जो लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे, अब उनकी शादी करा कर उन्हें सामाजिक मान्यता दे दी गयी है. मौके पर हेमंत भगत, शंकर भगत, सत्येंद्र भगत, बिमल भगत, संजय भगत, संदीप भगत व लाला भगत सहित कई सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >