मां को बस से धक्का देकर उतारा दुधमुंहे बेटे को लेकर भागा पिता

गुमला : को बस से धक्का देकर उतार दिया और 32 दिन के बेटे को लेकर उसका पिता भाग गया. यह मामला गुमला शहर का है. इस संबंध में शांति नगर गुमला निवासी लवली कुमारी यादव ने मंगलवार को सीडब्ल्यूसी व एसपी चंदन झा को ज्ञापन सौंपा है. उसने अपने दुधमुंहे बेटे को वापस दिलाने […]

गुमला : को बस से धक्का देकर उतार दिया और 32 दिन के बेटे को लेकर उसका पिता भाग गया. यह मामला गुमला शहर का है. इस संबंध में शांति नगर गुमला निवासी लवली कुमारी यादव ने मंगलवार को सीडब्ल्यूसी व एसपी चंदन झा को ज्ञापन सौंपा है. उसने अपने दुधमुंहे बेटे को वापस दिलाने की गुहार लगायी है. महिला ने कहा है कि उसका पति कर्रा थाना क्षेत्र के जोने गांव निवासी जगदीश कुमार महतो उसके 32 दिन के बेटे को लेकर भाग गया है. महिला की शिकायत पर एसपी चंदन झा ने महिला थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि जल्द जगदीश व दुधमुंहे बच्चे को बरामद करें और बच्चे को उसकी मां को सौंपे. मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया.

जानकारी के अनुसार, लवली व जगदीश की शादी 12 जून 2015 को हुई है. कुछ अनबन के कारण दोनों अलग रहने लगे थे. लवली ने महिला थाना में अपने पति जगदीश के खिलाफ शिकायत की थी. सोमवार को महिला थाना में पति-पत्नी के बीच समझौता कराया गया था, जिसमें महिला थाना की पुलिस द्वारा निर्देश दिया गया था कि जगदीश अपनी पत्नी व बच्चे को साथ में रख कर पालन पोषण करेगा. पुलिस के समक्ष जगदीश तैयार हो गया. इसके बाद मंगलवार को जगदीश अपनी पत्नी लवली व बच्चे को लेकर कर्रा थाना क्षेत्र के जोने गांव जाने के लिए निकला. लेकिन बस में चढ़ने के वक्त जगदीश बच्चे को गोद ले लिया. जब लवली बस में चढ़ने लगी, तो उसे धक्का मार कर उतार दिया. इस दौरान बस भी छूट गयी और जगदीश बच्चे को लेकर चला गया. इसके बाद लवली सीडब्ल्यूसी व एसपी के पास शिकायत की. सीडब्ल्यूसी चेयरमैन शंभु सिंह ने बताया कि मामला गंभीर होने के कारण एसपी खुद इसमें जांच करा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >