गुमला : रौनियार वैश्य समाज गुमला की बैठक रौनियार भवन में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद प्रसाद ने की. प्रदेश संरक्षक ने संगठन की मजबूती पर बल दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह समाज के कार्यकारिणी व सक्रिय सदस्यों की बैठक अवश्य होनी चाहिए. साथ ही समाज की ओर से कुछ रचनात्मक कार्य वर्ष में तीन-चार बार होना चाहिए. राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ने कहा कि जिला कमेटी प्रत्येक प्रखंड कमेटी का गठन यथाशीघ्र करे.
उनके साथ समय-समय पर बैठक का आयोजन करे. ताकि एक-दूसरे की समस्याओं को जान सकें. रौनियार भवन के जीर्णोधार के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही. वहीं लेन-देन चेक से करने की अपील की. उन्होंने कहा कि आज तक किसी ने भी ने यह जिक्र नहीं किया कि रौनियार की पहचान क्या है. इस पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने रौनियार समाज के प्रथम हिंदू सम्राट की प्रतिमा रौनियार भवन में लगाने का संकल्प दिलाया.
साथ ही प्रत्येक वर्ष सात अक्तूबर को सम्राट हेमू की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. इससे पूर्व बैठक में रौनियार सेवा संस्थान दिल्ली से सुबोध गुप्ता, प्रदेश संरक्षक डॉक्टर विजय राज, कोकर इकाई के अध्यक्ष आरएन साहू मौजूद थे. बैठक में सचिव अनमोल गुप्ता ने सभी उपस्थित मेहमान व सम्मानित सदस्यों का स्वागत करते हुए स्वागत भाषण व परिचय कराया़ परिचय के उपरांत आगंतुक अतिथियों को पुष्पगुच्छ व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया.
बैठक की शुरुआत में संगीत रत्न शंभू लाल गुप्ता ने रौनियार गीत प्रस्तुत किया. मौके पर नवीन कुमार गुप्ता, सह सचिव श्याम प्रसाद गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, सत्यनारायण प्रसाद, किशोरी प्रसाद, दिलीप गुप्ता, उमा गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, रामजी प्रसाद, विजय दी ग्रेट, दीपक गुप्ता, संदीप गुप्ता, अजय कु मार, ओम प्रकाश साहू, ओम गुप्ता, संजीव गुप्ता, सुभाष गुप्ता, दीप गुप्ता, मुरली मनोहर गुप्ता, शेखर गुप्ता, अशोक गुप्ता, मनु बिहारी सहित कई सदस्य मौजूद थे.
