भरनो में शिबू सोरेन व हेमंत सोरेन का स्वागत

भरनो. गुमला में जेएमएम की आयोजित प्रमंडल स्तरीय सभा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन व पूर्व सीएम हेमंत सोरेन कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे. इससे पूर्व इनका काफिला भरनो पहुंचा, जहां केंद्रीय सदस्य जिग्गा मुंडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर केंद्रीय नेताओं का स्वागत किया. स्वागत के उपरांत ब्लॉक […]

भरनो. गुमला में जेएमएम की आयोजित प्रमंडल स्तरीय सभा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन व पूर्व सीएम हेमंत सोरेन कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे. इससे पूर्व इनका काफिला भरनो पहुंचा, जहां केंद्रीय सदस्य जिग्गा मुंडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर केंद्रीय नेताओं का स्वागत किया.
स्वागत के उपरांत ब्लॉक चौक से सैकड़ों कार्यकर्ता 200 बाइक पर जुलूस के साथ कार्यक्रम के लिए रवाना हुए. मौके पर केंद्रीय सदस्य जिग्गा मुंडा ने पत्रकारों से कहा कि हमारे क्रांतिकारी वीरों व शहीदों के रक्त से सिंचित छोटानागपुर काश्तकारी व संताल परगना काश्तकारी कानूनों को भाजपा व उसके सहयोगी ने मिल कर दफन कर दिया है. मौके पर बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा, अभिषेक लकड़ा, जॉनसन बाड़ा, बंदे उरांव, पंचु उरांव, जमील अख्तर, हरि बारला, जयराम उरांव, अभिषेक सिंह, शमशाद खान व सकीम अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >