चैनपुर में लाह प्रोसेसिंग प्लांट खुलेगा

गुमला : जिले में लाह प्रोसेसिंग प्लांट व कोल्ड स्टोर की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है. बहुत जल्द इन दो बड़ी योजनाओं का लाभ गुमला के लोगों को मिलेगा. इस संबंध में डीसी श्रवण साय की अध्यक्षता में समेकित सहकारी विकास परियोजना की जिला स्तरीय बैठक हुई. बताया गया कि चैनपुर प्रखंड में […]

गुमला : जिले में लाह प्रोसेसिंग प्लांट व कोल्ड स्टोर की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है. बहुत जल्द इन दो बड़ी योजनाओं का लाभ गुमला के लोगों को मिलेगा. इस संबंध में डीसी श्रवण साय की अध्यक्षता में समेकित सहकारी विकास परियोजना की जिला स्तरीय बैठक हुई. बताया गया कि चैनपुर प्रखंड में लाह प्रोसेसिंग प्लांट व गुमला में कोल्ड स्टोर की स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी. चिह्नित दो-तीन स्थानों पर मिनी वेजिटेबल मल्टीपरपस प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना का भी मार्ग प्रशस्त करते हुए बैठक में इस प्रस्ताव को पारित किया गया.

मल्टीपरपस प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के बाद खराब होने वाली साग-सब्जियों की बरबादी पर निश्चत रूप से अंकुश लगेगा. मिनी प्रोसेसिंग यूनिट व प्रशिक्षण के लिए लगभग चार करोड 73 लाख रुपया का प्रस्ताव पारित किया गया है. लाह प्रोसेसिंग प्लांट के लिए लघु व्यवसाय अंतर्गत झासको लैंप द्वारा पालकोट व रायडीह में भी कार्य किया जा रहा है.

डीएलसीसी की बैठक में 33 निर्मित गोदामों को हस्तानांतरित करने, विशुनपुर के बनारी लैंपस व चैनपुर कटकाही लैंपस की घेराबंदी, टोटो, खटखुरा एवं कुरकुरा में कार्यालय सह गोदाम निर्माण सहित 23 कंपोजिट दुकानों को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंधक कमोद कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, जिला मत्सय पदाधिकारी सीमा कुमारी कुजूर सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >