कार्यक्रम. उपयाजक कुलवंत मिंज का हुआ पुरोहिताभिषेक, बिशप विंसेंट बोले
नवनियुक्त पुरोहित को बधाई दी गयी.
पालकोट(गुमला) : पालकोट प्रखंड के निर्मला सेवा आश्रम करौंदाबेड़ा में शनिवार को पुरोहिताभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपयाजक कुलवंत मिंज का पुरोहिताभिषेक हुआ. राजनीति पार्टी के नेताओं के अलावा प्रशासनिक अधिकारी व सिलबानुस लकड़ा भी कार्यक्रम में शामिल और नवनियुक्त पुरोहित को बधाई दी. सबसे पहले बिशप व पुरोहितों का स्वागत कर बेदी तक लाया गया.
इसके बाद उपयाजक कुलवंत की पुरोहित अभिषेक की विधि शुरू हुई.
हस्तरोपण, पवित्र तेल मालिश, शांति चुंबन सहित सात विधियों द्वारा कुलवंत का अभिषेक किया गया. मौके पर गुमला धर्मप्रांत के बिशप स्वामी पॉल लकड़ा, सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप विंसेंट बरवा व हजारीबाग के बिशप आनंद जोजो के नेतृत्व में 82 पल्लियों के पल्ली पुरोहितों ने उपयाजक कुलवंत मिंज का पुरोहिताभिषेक कराया. सिमडेगा बिशप विंसेंट बरवा ने पवित्र मिस्सा और गुमला धर्मप्रांत के बिशप पॉल लकड़ा ने पवित्र तेल मलन कर उपयाजक कुलवंत मिंज की आत्मा का शुद्धिकरण किया और बेदी के सम्मुख शपथ दिलायी.
सिमडेगा बिशप ने कहा कि कलीसिया में पुरोहित बनना ईश्वर का सबसे बड़ा वरदान है. पुरोहित पूर्ण रूप से ईश्वर पर समर्पित हो जाते हैं और ईश्वर का चरवाहा बन कर कलीसिया के लिए कार्य करते हैं.
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग: इस अवसर पर संत अन्ना धर्मसमाज की मदर सिस्टर मेरी लिंडा, विकर जनरल फादर सीप्रियन कुल्लू, जेरोम एक्का, फादर मोजेश खलखो, फादर ग्रेगोरी, फादर निरंजन एक्का, फादर अमृत, फादर आलोक, फादर पिंगल, सिस्टर प्रफुल्लित, सिस्टर कुसुम, सिस्टर निर्मला, सिस्टर बेला, फादर कुलवंत मिंज के पिता स्टेफन मिंज, फादर ख्रीस्तोफर लकड़ा, माता टेरेसा मिंज, बड़े भाई जुगनू मिंज, छोटे भाई प्रताप मिंज, छोटी बहन बलवंती मिंज,
नूतन मिंज, लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक नियेल तिर्की, सिलबानुस डुंगडंग, एसडीओ अमर कुमार, बीडीओ अमित बेसरा, थाना प्रभारी नित्यानंद महतो, कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार भगत, रमेश कुमार चीनी, अकील रहमान, मानिकचंद साहू, रामनिवास प्रसाद, मनोज नायक, राइमन एक्का, फादर मोजेश खलखो, फादर जेफरीन तिर्की, देवकुमार भगत, संतोष गुप्ता व तेरेसा एक्का सहित कई ख्रीस्तीय विश्वासी उपस्थित थे.
कई नेता व पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा
बेदी के समीप गुमला, सिमडेगा व हजारीबाग के बिशप. कुलवंत को शपथ दिलाते बिशप.
पुरोहितों का काम कठिन है : बिशप पॉल
बिशप पॉल लकड़ा ने कहा कि पुरोहित ईश्वर और मनुष्य के बीच की कड़ी है. मनुष्यों के बीच ईश्वर के सुसमाचार को पहुंचाने के लिए पुरोहित एक कड़ी के रूप में कार्य करता है. पुरोहित बन कर समाज के लिए काम करना पुण्य का काम है. बिशप जोजो ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. इतनी भीड़ व तैयारी के बीच कुलवंत का अभिषेक हुआ है. हम सभी उन्हें बधाई देते हैं.
