भाईचारगी का संदेश देता है क्रिसमस

घाघरा(गुमला) : घाघरा प्रखंड के एजी चर्च हाई स्कूल, बड़काडीह में मंगलवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि रांची के प्रवीण पंडित, विशिष्ट अतिथि राजू नायर, मंजू, संस्थापक रेभरेन फादर रांसिस टोप्पो व हेडमास्टर महासागरी टोप्पो ने किया. प्रवीण पंडित ने बाइबल की जानकारी देते हुए कहा कि प्रभु यीशु […]

घाघरा(गुमला) : घाघरा प्रखंड के एजी चर्च हाई स्कूल, बड़काडीह में मंगलवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि रांची के प्रवीण पंडित, विशिष्ट अतिथि राजू नायर, मंजू, संस्थापक रेभरेन फादर रांसिस टोप्पो व हेडमास्टर महासागरी टोप्पो ने किया.
प्रवीण पंडित ने बाइबल की जानकारी देते हुए कहा कि प्रभु यीशु का जन्म मानव के उद्धार के लिए हुआ था. इससे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए. क्रिसमस का पर्व भाईचारगी के साथ शांति व सदभावना का संदेश देता है. परमेश्वर हम सभी से प्रेम करते हैं. उन्होंने अपने इकलौते पुत्र यीशु मसीह को हम लोगों के लिए उपहार के तौर पर दिया है.
संस्थापक रेभरेन फ्रांसिस टोप्पो ने कहा कि पापों को मिटाने के लिए यीशु मसीह जगत में आये हैं. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर राजू नायर, मंजू, संतोष लकड़ा, राजेश एक्का, मनीष डुंगडुंग, संजय, तरितयुस, समीप, अनमोल, जोनिका, अनीता, निर्मला, फुलमनी, बिंदु, पुष्पा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >