जनसंघ के कार्यकर्ता का निधन, शोक

सिसई: थाना रोड सिसई निवासी जनसंघ कार्यकर्ता दुखन गोप (86 वर्ष) का निधन सोमवार दोपहर ढाई बजे हो गया. वे 1977 से जनसंघ के सक्रिय सदस्य थे. सोमवार 12 बजे दोपहर में दुकान में बैठे थे. एक बजे दिन में खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे. इसी बीच बेचैनी महसूस हुई. इसके बाद […]

सिसई: थाना रोड सिसई निवासी जनसंघ कार्यकर्ता दुखन गोप (86 वर्ष) का निधन सोमवार दोपहर ढाई बजे हो गया. वे 1977 से जनसंघ के सक्रिय सदस्य थे. सोमवार 12 बजे दोपहर में दुकान में बैठे थे.
एक बजे दिन में खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे. इसी बीच बेचैनी महसूस हुई. इसके बाद उनका निधन हो गया. वे अपने पीछे दो पुत्र व तीन पुत्रियां सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं. जनसंघी दुखन गोप के निधन पर सिसई में शोक है. उनका अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह नौ बजे बसिया रोड स्थित पारस नदी मुक्तिधाम में होगा है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >