चमरा ने 32 एकड़ जमीन बेच दी है

गुमला : आदिवासी छात्र संघ, गुमला ने बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा को आदिवासियों को बेचनेवाला विधायक बताया है. जिला उपाध्यक्ष जयपाल बिलुंग ने कहा कि भाजपा ने आदिवासी की जमीन को लूटने के लिए सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन करने का काम किया है. इससे आदिवासियों को अपनी जमीन से बेदखल कर उद्योगपतियों व […]

गुमला : आदिवासी छात्र संघ, गुमला ने बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा को आदिवासियों को बेचनेवाला विधायक बताया है. जिला उपाध्यक्ष जयपाल बिलुंग ने कहा कि भाजपा ने आदिवासी की जमीन को लूटने के लिए सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन करने का काम किया है.
इससे आदिवासियों को अपनी जमीन से बेदखल कर उद्योगपतियों व पूंजीपतियों को बसाने का काम होगा. विधायक चमरा लिंडा ने रांची के होटवासी डहूडांड़ में 32 एकड़ सरना सामाजिक धार्मिक जमीन को बिल्डरों व उद्योगपतियों को बेच कर चमरा नगर बसाया है. चमरा लिंडा भाजपा आैर उद्योगपतियों के समर्थन में सीएनटी व एसपीटी एक्ट संशोधन विधेयक में चुप रहे. चुप रह कर आदिवासियों की जमीन लुटवाने के लिए भाजपा का समर्थन किया. इससे आदिवासियों काे काफी परेशानी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >