गुमला : गुमला पुलिस, सीआरपीएफ व झारखंड जगुअार ने गुरुवार को डुमरी से एक सिलेंडर व एक केन बम बरामद किया़ सिलेंडर बम 15 किलो का है. सिलेंडर व केन बम को नवाडीह शंख नदी के समीप यात्री पड़ाव के पास लगाया गया था. माओवादियों ने बम डुमरी थाना की पुलिस व सीआरपीएफ को उड़ाने के लिए लगाये थे.
गुप्त सूचना िमली थी : गुमला एसपी चंदन कुमार झा को सूचना मिली थी कि नवाडीह बस पड़ाव के समीप बम रखा है. इस सूचना पर एसपी ने पुलिस टीम गठित की़ दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बम को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया.
एएसपी पवन कुमार सिंह ने कहा कि उक्त बम को भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर रंथु उरांव ने लगाया था. पुलिस टीम में अभियान एसपी पवन कुमार सिंह, सीआरपीएफ-218 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट विशाल सिंह, झारखंड जगुआर व जिला बल के जवान शामिल थे़
