लापरवाही बरतनेवालों पर होगी कार्रवाई : सीडब्ल्यूसी

सीडब्ल्यूसी व जेजे बोर्ड के सदस्य ने घाघरा कस्तूरबा स्कूल का निरीक्षण किया. लड़कियों से मुलाकात की. भोजन की जांच कर वार्डन से घटना की जानकारी ली. छुट्टी लेकर घर गयी लड़कियों को स्कूल में बुलाने का निर्देश दिया. घाघरा(गुमला) : सीडब्ल्यूसी व किशोर न्याय बोर्ड की टीम ने बुधवार को घाघरा प्रखंड के कस्तूरबा […]

सीडब्ल्यूसी व जेजे बोर्ड के सदस्य ने घाघरा कस्तूरबा स्कूल का निरीक्षण किया. लड़कियों से मुलाकात की. भोजन की जांच कर वार्डन से घटना की जानकारी ली. छुट्टी लेकर घर गयी लड़कियों को स्कूल में बुलाने का निर्देश दिया.
घाघरा(गुमला) : सीडब्ल्यूसी व किशोर न्याय बोर्ड की टीम ने बुधवार को घाघरा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल का दौरा किया. स्कूल की लड़कियों को सड़ा ब्रेड खिलाने से बीमार होने की जांच की. टीम ने कहा कि स्कूली बच्चियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करनेवाले नहीं बचेंगे.
घटिया खाद्य सामग्री की आपूर्ति की शिकायत मिली है. सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष तागरेन पन्ना, सदस्य अलख नारायण सिंह व जेजे बोर्ड के सदस्य शंभु सिंह ने लड़कियों से बात की. लड़कियों ने बताया कि मेन्यू के आधार पर भोजन व नास्ता नहीं मिलता है. सदस्यों ने वार्डन को मेन्यू के आधार पर भोजन देने काे कहा. लड़कियों ने स्कूल की कई समस्याओं की जानकारी दी. सदस्यों ने भोजन की जांच की. स्कूल की कई लड़कियां छुट्टी लेकर घर चली गयी हैं. टीम ने कहा कि अभी भी लड़कियों में फूड प्वाइजनिंग का असर है. बिना डॉक्टर की सलाह के कैसे लड़कियों को घर भेज दिया गया. टीम के लोगों ने सभी लड़कियों को घर से स्कूल बुलाने का निर्देश दिया. टीम ने कहा है कि अगर किसी भी लड़की को कुछ होगा, तो सभी लोगों पर कार्रवाई होगी.
दोषियों पर कार्रवाई हो : अध्यक्ष
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोरचा, गुमला की अध्यक्ष शंकुतला उरांव ने कस्तूरबा स्कूल की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर सीएम से शिकायत करने की बात कही.
स्कूलों में स्वास्थ्य कैंप लगे : रमेश : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने जिला प्रशासन से मामले की जांच करते हुए सभी स्कूलों में गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने की मांग की है. उन्होंने स्कूलों में हेल्थ कैंप लगाने की भी मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >