दोहरे हत्याकांड में तीन गिरफ्तार

सिसई : सिसई थाना की पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक मकुंदा गांव के सुखदेव उरांव है. अन्य दो लोग हैं. पुलिस अभी तीनों से पूछताछ कर रही है. इन लोगों ने घाघरा थाना के गोया गांव निवासी मुकेश उरांव व विलियम उरांव की हत्या की थी. दोनों […]

सिसई : सिसई थाना की पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक मकुंदा गांव के सुखदेव उरांव है. अन्य दो लोग हैं. पुलिस अभी तीनों से पूछताछ कर रही है. इन लोगों ने घाघरा थाना के गोया गांव निवासी मुकेश उरांव व विलियम उरांव की हत्या की थी. दोनों दोस्तों का शव जंगल से मिला था. इस मामले में पुलिस ने अनुसंधान शुरू करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार तीनों से पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेजा जायेगा. वहीं, हत्या के कारणों की पूरी जानकारी 29 अगस्त को एसपी चंदन कुमार झा प्रेस कांफ्रेंस में देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >