बिशुनपुर : सरना धर्म बचाओ महारैली आैर प्रार्थना सभा के तत्वावधान में मुड़मा में आयोजित कार्यक्रम में बिशुनपुर के समाजसेवी महात्मा उरांव शामिल हुए. रैली को जिप सदस्य सावित्री देवी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. सावित्री देवी ने कहा कि समाज को सही दिशा देने का काम महात्मा उरांव जैसे युवा समाजसेवी कर रहे हैं. आज सभी को अपने स्वार्थ की चिंता है. महात्मा उरांव आदिवासी सरना धर्म बचाव के लिए लोगों की अगुवाई करते हुए सैकड़ों गाड़ी का काफिला मुड़मा ले जा रहे हैं. इससे समाज में परिवर्तन की संभावना दिखायी पड़ती है. आदिवासी समाज को हर कोई अपने अनुसार उपयोग करने में लगे हुए हैं.
समाजसेवी महात्मा उरांव ने कहा कि आज पश्चिमी सभ्यता के दौर में आदिवासी समाज धर्म संस्कृति को भूलता जा रहा है. लोग धर्म कर्म से दूर होते जा रहे हैं. इसे बचाये रखने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया है. इससे समाज में अपने धर्म कर्म के प्रति लोग जागरूक होंगे. मौके पर करमा उरांव, राजेश उरांव, कमल उरांव, तरुण चीक बड़ाइक, संतोष लोहरा, शीत उरांव सहित सैकड़ों सरना धर्मावलंबी मौजूद थे
