शहीद बिरसा मुंडा व जतरा टाना भगत की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

भरनो(गुमला) : भरनो प्रखंड में स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद बिरसा मुंडा व जतरा टाना भगत की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. प्रतिमा करमडीपा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के समीप स्थापित है. पांच माह पहले लोगों ने सेनानियों की प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया था. जब भी अधिकारी वहां से गुजरते […]

भरनो(गुमला) : भरनो प्रखंड में स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद बिरसा मुंडा व जतरा टाना भगत की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. प्रतिमा करमडीपा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के समीप स्थापित है. पांच माह पहले लोगों ने सेनानियों की प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया था. जब भी अधिकारी वहां से गुजरते हैं, प्रतिमा को देखते हैं. स्थानीय नेता भी प्रतिमा की इस हालात से वाकिफ हैं, लेकिन किसी ने कोई पहल नहीं की. इसका बुरा असर विद्यार्थियों पर पड़ रहा है, जो प्रतिदिन प्रतिमा को देखते हैं. गाैरतलब हो कि उक्त दोनों प्रतिमा की स्थापना वर्ष 2014 में की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >