आयोजन. किस्को में श्रद्धांजलि समारोह सह जतरा
किस्को : किस्को में स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर बुधु भगत स्मारक समिति के तत्वावधान में श्रद्धांजलि समारोह सह जतरा का आयोजन किया गया.
मिडिल स्कूल मैदान किस्को में आयोजित जतरा में मुख्य अतिथि के रूप में तमाड़ विधायक विकास मुंडा एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत उपस्थित थे. इससे पूर्व पाहन फागु उरांव, पुजार बिरसा भगत ने विधि विधान से झंडा पूजन किया. जतरा में विभिन्न क्षेत्रों से आये खोड़हा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. सभी खोड़हों एवं पाहन पुजारों को मुख्य अतिथियों द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि विधायक विकास मुंडा ने कहा कि जतरा में शामिल होकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं.
उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज अपनी परंपराओं को भूलता जा रहा है, उसे कायम रखना हमारी जिम्मेवारी है. केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि जतरा हमें स्वतंत्रता सेनानियों के दिखाये रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है. कहा: आज सरकार आदिवासी मूलवासी लोगों की भावना से खिलवाड़ कर रही है.
वीर सपूतों ने जल, जंगल, जमीन को लेकर अपने प्राणों की आहूति दी. अंग्रेजों से लड़े. सीएनटी, एसपीटी एक्ट बना, लेकिन इसमें छेड़छाड़ कर सरकार शहीदों का अपमान कर रही है. उन्होंने कहा कि एसपीटी एवं सीएनटी एक्ट में छेड़छाड़ कर गलत कर रही है.
हम इसमें सुधार चाहते हैं. मौके पर सूरज अग्रवाल,कंवलजीत सिंह, प्रखंड प्रमुख सरिता देवी, अंजू देवी, अनिता साहू, मुनिया देवी, शाहिद अंसारी, मुन्ना अग्रवाल, विश्वनाथ उरांव, जयचंद कुजूर, गंदरू तुरी, हरि महली, राजू अंसारी, देवधन नायक, संजय उरांव, दिलीप साहू, गफूर अंसारी, मनोज उरांव, कलीम खान, भिखराम भगत, राजबली, मुख्तार अंसारी, संजीत उरांव, हीरामुनी उरांव, अनिता उरांव, बीनू राम, राजेश उरांव, मंगल महतो, हरी महतो व सुनील उरांव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. ज्ञात हो कि 23 अगस्त 2014 को तत्कालीन विधायक कमल किशोर भगत एवं केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने वीर बुधु भगत का प्रतिमा का अनावरण किया गया था. उसी समय से प्रतिवर्ष जतरा का आयोजन किया जाता है.
