गुमला : डीटीओ मुस्तकीम अंसारी ने परिवहन विभाग के आयुक्त को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है कि गुमला में गैर सरकारी व्यक्तियों द्वारा वाहनोें का रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित करने के नाम पर पैसा वसूला जा रहा है. गुमला के हवाई अड्डा के समीप तीन लोगों को पैसा वसूलते एसडीओ ने पकड़ा है. उन्होंने विभाग से मार्गदर्शन मांगा है कि इसमें क्या कार्रवाई की जाये.
डीसी व एसपी को पत्र लिखा : एसडीओ केके राजहंस ने डीसी व एसपी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि गैर सरकारी व गैर विभागीय व्यक्तियों द्वारा हवाई अड्डा के समीप कुछ लोगों से पैसा वसूला जा रहा था. इस क्रम में तीन लोगों को पकड़ा गया है. पूछताछ में उनलोगों ने एसपी के नाम से जारी आवेदन दिखाया, जिसमें एसपी ने पैसा लेने के लिए उन्हें अधिकृत किया है.
