कपड़ा दुकान में आग लगाने का प्रयास

बिशुनपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीधर महतो की कपड़ा दुकान में अपराधी आग लगाने में असफल रहे. शनिवार की रात 10 बजे अज्ञात अपराधियों ने केरोसिन से भिंगा कर एक कपड़े को दुकान के शटर के अंदर डाल दिया और आग लगा दी, परंतु माचिस बूझ गयी. अपराधी आग लगाने की कोई और तरकीब अपनाते, […]

बिशुनपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीधर महतो की कपड़ा दुकान में अपराधी आग लगाने में असफल रहे. शनिवार की रात 10 बजे अज्ञात अपराधियों ने केरोसिन से भिंगा कर एक कपड़े को दुकान के शटर के अंदर डाल दिया और आग लगा दी, परंतु माचिस बूझ गयी. अपराधी आग लगाने की कोई और तरकीब अपनाते, तभी दुकान के सामने घर से कोई महिला निकल गयी.
उसने अपराधियों को देखा और इसकी सूचना कपड़ा व्यवसायी श्रीधर महतो को दी. श्री महतो के दुकान आने से पहले अपराधी भाग गये. कुछ दिन पहले अपराधियों ने कपिल साहू की दुकान में आग लगा कर भारी नुकसान किया था. लोगों ने पुलिस से अपराधियों को पकड़ने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >