ठेठइटांगर : ठेठइटांगर प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. मुख्य समारोह प्रखंड मैदान में हुआ. यहां बीडीओ हरि उरांव ने झंडोत्तोलन किया. थाना परिसर में थाना प्रभारी वृज कुमार ने झंडोत्तोलन किया. इसके अलावा प्रखंड मुख्यालय, रेफरल अस्पताल, बाल विकास परियोजना कार्यालय, एसबीआइ, प्लस टू उवि जोराम, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मवि बसारटोली, संत पोल जामपानी व यूसी जामपानी आदि स्थानों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. प्रखंड मैदान में बालक-बालिका फुटबॉल के अलावा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय को प्रथम, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को द्वितीय, राजकीय मवि बसारटोली को तृतीय पुरस्कार दिया गया. एकल नृत्य में प्लस टू उवि जोराम की छात्रा एंजल फिरदौस को पुरस्कृत किया गया.
बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में एसी क्लब ठेठइटांगर ने इंडियन क्लब सिमडेगा को 2-0 से पराजित किया. वहीं बालिका वर्ग में घोचोटोली क्लब सिमडेगा ने सलगापोछ को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. विजेता व उपविजेता टीम को बीडीओ हरि उरांव, थाना प्रभारी वृज कुमार द्वारा ट्रॉफी व मेडल दे कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमुख रेखा मिंज, जिप सदस्य जेम्स लुगून, उप प्रमुख जोरजिना समद , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
